रामगढ़: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद रामगढ़ की बैठक पार्टी कार्यालय रामगढ़ में हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमरेड पोचाई प्रसाद द्वारा किया गया। इस बैठक में पार्टी की ओर से कामरेड ओम प्रकाश मिश्रा को श्रद्धांजलि दिया गया।बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के झारखंड राज्य सचिव महेंद्र पाठक उपस्थित रहे। महेंद्र पाठक के द्वारा राज्य परिषद की बैठक की रिपोर्टिंग दिया गया। आगामी कार्यक्रम नवीनीकरण, आंदोलन, कोष ,संगठन विस्तार एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा किया गया।वही जिला सचिव कॉमरेड विष्णु कुमार के द्वारा जानकारी दिया गया कि आने वाले दिनों में संगठन विस्तार करेगी एवं पूरे रामगढ़ जिले मे पार्टी सदस्यता अभियान चलाएंगी। कोष संग्रह अभियान भी चलाएगी। जिससे पार्टी को मजबूत किया जा सके। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, विष्णु कुमार रामगढ़ जिला सचिव , मनोज कुमार महतो अंचल मंत्री पतरातू ,घनेनाथ चौधरी गोला अंचल मंत्री ,राजेंद्र कुमार, संतोष कुमार ,विजय मिश्रा, नगीना देवी , गीता देवी, पोचाई प्रसाद, सुजीत कुमार ,बबलू उराव ,अजीत उपाध्याय ,दशरथ साहू आदि शामिल थे।
Related Posts