Logo
ब्रेकिंग
ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 1 हाईवा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज। जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा "खाना बैंक" इनलैंड पॉवर लिमिटेड ने कई विद्यालय को दिए वॉटर प्यूरीफायर, सेनेटरी पैड व लगाए पौधे Congress प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने किया स्वागत Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी कलर बेल्ट कराटे ग्रेडेशन के दौरान प्रतिभागियों ने कराटे के तकनीकों का प्रदर्शन किया! सांसद मनीष जायसवाल ने मंडईखुर्द वासियों से किया वादा निभाया Royal mens parlour का बरकाकाना मार्केट कांप्लेक्स में हुआ उद्घाटन!

झारखंड सरकार की भ्रष्ट नीति और लूट खसोट के विरोध में भाजपा का 23 को आक्रोश प्रदर्शन । 

झारखंड सरकार की भ्रष्ट नीति और लूट खसोट के विरोध में भाजपा का 23 को आक्रोश प्रदर्शन । 

भाजपा ने 23 नवंबर को होने वाले आक्रोश प्रदर्शन को लेकर किया बैठक । 

रामगढ़ : झारखंड के हेमंत सरकार की भ्रष्ट नीति और लूट खसोट के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। पूरे राज्य भर में 21 नवंबर से 25 नवंबर तक समाहरणालय पर आक्रोश प्रदर्शन किया जाना तय हुआ है।रामगढ़ जिले में ये आक्रोश प्रदर्शन 23 नवंबर को किया जाएगा। जिसकी तैयारी के निमित्त भाजपा रामगढ़ जिला कार्यालय में शनिवार को एक बैठक संपन्न हुई।जिसमे मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला प्रभारी शशिभूषण भगत उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता एवं मंच संचालन महामंत्री रंजन फौजी ने किया वही धन्यवाद ज्ञापन टोकेश सिंह ने दिया।

बैठक की शुरुआत पं.दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। मंचासीन पदाधिकारियों ने सभी मंडल एवम मोर्चा के अध्यक्षों से 23 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा किया। इस मौके पर जिला प्रभारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को कहा की वर्तमान सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन का मिडिया को ये बयान देना की मै जेल से भी सरकार चलाऊंगा। ये झारखंड प्रदेश की जनता के लिए शर्मनाक तो है ही,पर साथ में मुख्यमंत्री के द्वारा दिया गया ये बयान ये भी बताता है की उनके सरकार के द्वारा किए गए भरष्टाचार और लूट का अंदाजा उन्हे भी हो चुका है। अब वो खुद के द्वारा किए गए अपराध पर शर्मिंदा भी है। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश मिश्रा,नारायण चंद्र भौमिक,अमरेंद्र गुप्ता,चंद्रशेखर चौधरी,डॉ संजय सिंह,वरिष्ट उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी,आनंद बेदिया,स्नेहलता चौधरी,अखिलेश प्रसाद,मंत्री वासुद तिवारी,संजीव बावला,रमेश वर्मा,दिलीप सिंह,कोषाध्यक्ष दीनदयाल कुमार,मिडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी,सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा,ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक सोनकर उर्फ मुन्ना खटीक,महेंद्र प्रजापति,उमेश प्रसाद,योगेश दांगी,रवि मिश्रा,संजय अग्रवाल,मनोज गिरी,अमिता सोनी,बबलू साव,सन्नी कुशवाहा,सैय्यद किरमानी,गणेश स्वर्णकार,पीएन सिंह, रुदल कुमार,सतीश मोहन मिश्र,शंकर करमाली,महेंद्र सिंह,जितेंद्र साहू, अशोक कुमार,लक्ष्मण साव,सुरेंद्र करमाली,राजेंद्र महतो,सागर कुमार दांगी,राजन प्रजापति,मोहन पांडेय,ललन सिंह,रामकृष्ण दुबे,अनिल अग्रवाल,रविंद्र शर्मा,धीरज साहू, दासों प्रसाद,जयकिशोर ठाकुर,भीमसेन चौहान,प्रेतनाथ सिंह इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।