Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

वार्षिकोत्सव के साथ दिवसीय अनुष्ठान में उमड़ रहा है श्रद्धालुओं का सैलाब

तहसील कार्यालय मैदान में भगवती जागरण आज

रामगढ़: शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में गत 30 जनवरी से शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान के चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा। आकर्षक ढंग से सजे माता वैष्णो देवी मंदिर के 29 वें स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। यज्ञ स्थल पर सुबह से शाम तक परिक्रमा करने तथा माता का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

यज्ञ स्थल पर विराजमान मां वैष्णवी, महालक्ष्मी तथा भगवान विष्णु की चांदी व सोने से बनी प्रतिमाओं को आज महास्नान कराया गया तथा भगवान श्रीगणेश समेत सभी देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर यज्ञ मंडप में हवन किया गया। सभी धार्मिक अनुष्ठान के आचार्य गोविंद बल्लभ शर्मा सहित आठ पंडितों के दल द्वारा संपन्न कराए जा रहे हैं। इस अनुष्ठान के मुख्य यजमान नंदकिशोर प्रसाद गुप्ता व उनकी पत्नी सुशीला देवी हैं।

पंजाबी हिंदू बिरादरी व माता वैष्णो देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरत चंद्र वासुदेवा व महासचिव महेश मारवाह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 3 फरवरी (सोमवार) को झंडा चौक स्थित तहसील कार्यालय मैदान में धनबाद से आए कलाकार सरोज कुमार लक्खा एवं श्वेता कुमारी की भजन मंडली सरगम जागरण ग्रुप द्वारा भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। वहीँ 4 फरवरी को रात्रि 10 बजे से माता वैष्णो देवी की भव्य प्रतिमा का महास्नान लगभग 2 क्विंटल दूध से मुख्य यजमान द्वारा किया जाएगा। 29 वें वार्षिकोत्सव के दौरान रविवार को दैनिक देशप्राण के प्रधान संपादक पत्रकारिता के भीष्म पितामह पद्मश्री बलवीर दत्त तथा दैनिक देशप्राण के प्रकाशक रोहित दत्त सपरिवार माता रानी का दर्शन करने माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे। इस क्रम में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरत चंद्र वासुदेवा व महासचिव महेश मारवाह द्वारा बलवीर दत्त को मंदिर कार्यालय में चुनरी व माता रानी का प्रतीक चिन्ह भेंट देकर स्वागत किया गया।