रामगढ़: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए एवं इसके रोकथाम हेतु मांडू प्रखंड अंतर्गत टाटा स्टील घाटो वेस्ट बोकारो द्वारा सीएसआर के तहत शनिवार को जिला प्रशासन रामगढ़ को 500 पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया गया।
जिला प्रशासन रामगढ़ की तरफ से कार्यपालक दंडाधिकारी सह नजारत उप समाहर्ता डॉक्टर मोहम्मद आबिद हुसैन ने सभी पल्स ऑक्सीमीटर को प्राप्त किया।
इस संबंध में कार्यपालक दंडाधिकारी सह नजारत उप समाहर्ता डॉ मोहम्मद आबिद हुसैन द्वारा बताया गया की टाटा स्टील घाटो वेस्ट बोकारो से प्राप्त सभी पल्स ऑक्सीमीटर को सिविल सर्जन रामगढ़ के निर्देशानुसार जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु उपयोग किया जाएगा।