Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सीएम योगी आदित्यनाथ की आज बंगाल में चुनावी सभा और रोड शो

लखनऊ। बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर भारतीय जनता पार्टी वहां पर दो चरण के मतदान के बाद भी हर मोर्चे पर पूरा जोर लगा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाजपा के प्रचार अभियान को गति प्रदान कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बंगाल में चुनावी सभा करने के साथ ही रोड शो भी करेंगे। भाजपा के कट्टर हिंदुत्व छवि वाले नेता योगी आदित्यनाथ का बंगाल में रविवार तथा सोमवार को भी प्रचार अभियान में रहने का कार्यक्रम है।

सीएम योगी आदित्यनाथ का आज हावड़ा में रोड शो है। यहां पर रोड शो के बाद वह चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से कोलकाता के एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद गंगारामपुर हेलीपैड उलूबेरिया पूरबा विधानसभा क्षेत्र हावड़ा पहुंचेंगे

यहां उनका गंगारामपुर से कालीबाड़ी तक करीब डेढ़ घंटा का रोड शो होगा। इसके बाद वह गंगारामपुर हेलीपैड उलूबेरिया पूरबा विधानसभा से रवाना होकर गुलमोहर रेलवे ग्राउंड हावड़ा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे। यहां पर उनका गुलमोहर ग्राउंड से सलकिया रोड तक करीब डेढ़ घंटा का रोड शो होगा।

रोड शो के बाद उनकी डायमंड हार्बर जिले के फतेहपुर श्रीनाथ हाई स्कूल ग्राउंड में फल्ता विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा होगी। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ की दक्षिण 24 परगना जिला के कुलतली विधानसभा में चुनावी सभा होगी।