Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इंडोनेशिया में चर्च के बाहर आत्मघाती हमला, खुद को हमलावर ने बम से उड़ाया; 14 लोग जख्मी

जकार्ता। इंडोनेशिया (Indonesia) के मकास्सर शहर (Makassar) में एक आत्मघाती हमलावर ने चर्च के बाहर खुद को बम से उड़ा लिया। इस हमले में 14 लोग जख्मी हो गए हैं। इंडोनेशिया (Indonesia) के मकास्सर शहर (Makassar) में रविवार को एक चर्च (Church) के बाहर धमाका (Blast) हुआ। इस धमाके में कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने धमाके की जानकारी देते हुए कहा कि रविवार का दिन होने के चलते लोगों की खासा भीड़ चर्च के भीतर मौजूद थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि चर्च के पादरी ने इस घटना को आत्मघाती हमला (Suicide Attack) बताया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से धमाके की असल वजह का खुलासा नहीं किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि धमाके के बाद आस-पास की इमारतों के बाहर खड़ी कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।  शहर के प्रमुख कैथोलिक चर्च में रविवार को होने वाली पूजा-अर्चना के तुरंत बाद ही ये धमाका हुआ। चर्च के पादरी ने बताया कि हम लोगों ने पूजा खत्म कर ली थी और लोग घर के लिए निकल रहे थे. तभी अचानक एक जबरदस्त धमाका हुआ। उन्होंने बताया कि पूजा में शामिल होने आए एक व्यक्ति ने आत्मघाती हमलावर को अंदर आने से रोक दिया था। इसके बाद उसने धमाका किया।

हमेशा से कट्टरपंथियों के निशाने पर रहते हैं इंडोनेशिया के चर्च

इंडोनेशिया में चर्चों को हमेशा से ही कट्टरपंथी आतंकियों द्वारा निशाना बनाया जाता रहा है। इंडोनेशिया दुनिया का सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला मुल्क है। 2018 में देश में हुए एक ऐसे ही हमले में दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी। इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े शहर सुराबाया में रविवार को एक चर्च में पूजा अर्चना के दौरान आत्मघाती हमलावरों का एक परिवार चर्च में दाखिल हुआ और खुद को बम से उड़ा लिया।