Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

नेपाल में विदेशी पर्यटकों के लिए क्वारंटाइन नियम हटाया गया, बर्शत लग चुका हो कोरोना टीका

काठमांडू। नेपाल में यात्रा संबंध में नए नियम लागू किए गए हैं। गुरुवार को प्रशासन द्वारा दिए गए आदेश के मुताबिक, विदेशी पर्यटकों के लिए क्वारंटाइन नियम को हटा दिया है। बर्शत सभी पर्यटकों ने कोरोना टीके के दोनों डोज लगवाए हो। यह निर्णय कोरोना महामारी के चलते ट्रैवल एंड टूरिज सेक्टर में हुए नुकसान को देखते हुए लिया गया है। ताकी इसकी कुछ भरपाई की जा सके।

जमा करानी होगी टीकाकरण की रिपोर्ट

पर्यटन मंत्रालय की वेबसाइट पर गुरुवार शाम को पोस्ट किए गए नए ट्रैवल प्रोटोकॉल के अनुसार, नेपाल में प्रवेश करने वाले पर्यटकों को अपनी टीकाकरण वाली रिपोर्ट जमा करनी होगी। इसके साथ ही कहा गया है कि अपने देश से निकलने से 72 घंटे पहले की यह रिपोर्ट जमा करे। एक नकारात्मक पॉलीमरेज़ चेन रिएक्शन (पीसीआर) टेस्ट रिपोर्ट फॉर्म भी जमा करना होगा। हवाई यात्रा से पहले एंटी-कोरोनावायरस वैक्सीन की दोनों खुराक के दस्तावेजों को जमा करना यहां पर अनिवार्य कर दिया गया है।

नेपाल पहुंचते ही फिर से कराना होगा टेस्ट

इसके साथ ही कहा गया है कि नेपाल पहुंचने के बाद पर्यटकों को अन्य पीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा। साथ ही कहा गया है कि इस टेस्ट का खर्चा उनको खुद उठाना होगा और जब तक रिपोर्ट नहीं आएगी तब तक उन्हें एक होटल में आइसोलेट होना पड़ेगा। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो नियम के अनुसार उन्हें होटल में अपने खर्चे पर आइसोलेट रहना होगा।