Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इस साल दूसरी बार सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अपने शहर के दाम

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार 25 मार्च को चार महानगरों में पेट्रोल, डीजल के दाम में बदलाव हुए। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 21 पैसे कम होकर 90.99 प्रति लीटर से 90.98 प्रति लीटर हो गई। जबकि 81.30 प्रति लीटर से 20पैसे घटकर 81.10 प्रति लीटर हो गया। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की संशोधित दरें क्रमशः 97.19 प्रति लीटर और 88.20 प्रति लीटर हैं।

पेट्रोल डीजल एक नजर में

दिल्ली में पेट्रोल 90.78 रुपये प्रति लीटर, डीजल 81.30 रुपये प्रति लीटर

मुंबई में पेट्रोल 97.19, डीजल 88.20 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई में पेट्रोल 92.77 और डीजल 86.10 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता में पेट्रोल 90.98 और डीजल 83.98 रुपये प्रति लीटर

VAT के कारण घरेलू पेट्रोल और डीजल की दरें राज्यों में अलग-अलग हैं। ईंधन दरों में कोई भी परिवर्तन प्रत्येक दिन सुबह 6 बजे से लागू किया जाता है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच तेल की कीमतों में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई है। पेट्रोल, डीजल के दाम में बदलाव की जानकारी एसएमएस के जरिए मिल सकती है। पेट्रोल और डीजल के दाम एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद बढ़ जाती हैं।

पिछले 12 दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम 67 डॉलर से घटकर 60 डॉलर रह गया है। लेकिन खुदरा कीमतों पर इसका असर अभी तक नहीं दिखा है। वैसे, तीनों दिन बाद ही पांच राज्यों में चुनाव शुरू होने वाले हैं तो देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें और घटने की उम्मीद की जा रही है।

करीब तीन महीनों तक कच्चा तेल 30-35 डॉलर प्रति बैरल पर उपलब्ध रहा। इसके बावजूद पिछले एक वर्ष के दौरान देश में पेट्रोल की खुदरा कीमतों में 21.58 रुपये और डीजल में 19.18 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।