Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कोरोना के खिलाफ खरी निकली एस्ट्राजेनेका वैक्सीन, ताजा अमेरिकी ट्रायल में पाई गई 76% असरदार

लंदन। कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में तमाम आशंकाओं के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। एस्ट्राज़ेनेका(AstraZeneca) ने गुरुवार को बताया कि उसकी वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ काफी असरदार है। एस्ट्राज़ेनेका(AstraZeneca) ने बताया कि उसकी वैक्सीन कोरोना बीमारी को रोकने के लिए 76% प्रभावी है। एस्ट्राज़ेनेका ने बताया कि ताजा अमेरिकी ट्रायल में उसकी वैक्सीन 76 फीसद तक प्रभावी पाई गई है।

इससे पहले अमेरिका और दो दक्षिण अमेरिकी देशों में ब़़डे पैमाने पर किए गए एक परीक्षण में यह वैक्सीन कोरोना के खिलाफ 79 फीसद प्रभावी पाई गई थी। जबकि गंभीर संक्रमण की रोकथाम में 100 फीसद खरी साबित हुई है। ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका कंपनी की ओर से विकसित इस टीके का उत्पादन भारत के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा भी किया जा रहा है।

अमेरिकी परीक्षण में वैक्सीन सभी उम्र और समुदाय के लोगों में समान रूप से प्रभावी साबित हुई है। 65 साल और इससे ज्यादा उम्र के प्रतिभागियों में वैक्सीन 80 फीसद असरदार मिली है। इससे पहले एस्ट्राजेनेका की ओर से अमेरिका, चिली और पेरू में भी कराए गए तीसरे चरण के ट्रायल में यह वैक्सीन सुरक्षित और उच्च स्तर पर प्रभावी पाई गई है। इससे पहले ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में भी इस टीके का परीक्षण किया गया था। इसमें भी यह वैक्सीन कोरोना के खिलाफ असरदार पाई गई थी।

ट्रायल में शामिल रहे 32 हजार लोग

एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के ट्रायल में 32 हजार से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया था। इनको वैक्सीन की दो खुराक दी गई थी। दोनों डोज में चार हफ्ते का अंतराल रखा गया था।

कनाडा ने जारी किया बयान

कनाडा के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि उसके यहां एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन काफी कारगर पाई गई है। लेकिन कनाडा ने साथ ही बताया है कि  AstraZeneca COVID-19 का टीका सुरक्षित है, लेकिन उसने साथ ही कहा है कि इसमें खून का थक्का जमने का खतरा है।

बता दें कि ट्रायल के ये नतीजे ऐसे समय सामने आए हैं, जब इस महीने की शुरुआत में कई यूरोपीय देशों में इस वैक्सीन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी। कुछ खबरों में खून का थक्का बनने से इस टीके को जोड़ दिया गया था। हालांकि बाद में सुरक्षित पाए जाने पर टीकाकरण बहाल कर दिया गया था।