Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

चीन में जासूसी में गिरफ्तारी के दो साल बाद शुरू हुई कनाडाई नागरिक के खिलाफ सुनवाई

बीजिंग। चीन में जासूसी के आरोप में दो साल पहले गिरफ्तार किए गए कनाडा के एक नागरिक के खिलाफ अब जाकर अदालत में सुनवाई शुरू हुई। कनाडा में दिग्गज चीनी टेलीकॉम कंपनी हुआवे के एक वरिष्ठ कार्यकारी की गिरफ्तारी के जवाब में चीन में दो कनाडाई नागरिकों को जासूसी के आरोपों में पकड़ा गया था। इन दोनों के खिलाफ मुकदमों पर सुनवाई शुरू हो गई है।पूर्व कनाडाई राजनयिक माइकल कोवरिग मामले की सुनवाई बीजिंग की अदालत में सोमवार से शुरू हुई। जबकि कनाडाई उद्यमी माइकल स्पैवर के खिलाफ पूर्वोत्तर चीन के डेंगडोंग शहर की एक अदालत में शुक्रवार से सुनवाई प्रारंभ हुई।

कनाडाई दूतावास के उप प्रमुख जिम निकल ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें ट्रायल शुरू होने की जानकारी मिली है, लेकिन कोर्ट में जाने की अनुमति नहीं दी गई। यह अंतरराष्ट्रीय और द्विपक्षीय प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन है। उन्होंने बताया, ‘माइकल कोवरिग को गिरफ्तार हुए दो साल से ज्यादा समय हो गया है। अब उनके खिलाफ मनमाने ढंग से सुनवाई शुरू की गई है। हम देख रहे हैं कि अदालती प्रक्रियाएं पारदर्शी नहीं हैं।’ चीनी सरकार ने गिरफ्तार दोनों कनाडाई नागरिकों के खिलाफ आरोपों के बारे में तकरीबन कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई है। हालांकि सरकारी अखबार ने गोपनीय जानकारियां चुराने और इन्हें विदेश भेजने के आरोप लगाए हैं।

फिलीपींस के जलक्षेत्र में घुसे चीन के 220 जहाज

ताइवान के बाद चीन का फिलीपींस को लेकर एक नया मामला सामने आया है। फिलीपींस के जलक्षेत्र में चीन के 220 सैन्य जहाजों के घुसने का मामला प्रकाश में आया है। इन जहाजों को सात मार्च को दक्षिण चीन सागर स्थित विवादित चट्टान के पास देखा गया। उधर, रविवार को ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में चीन के लड़ाकू विमानों के घुसने का पता चला है। 17 मार्च के बाद यह पहला मौका है जब चीन के विमान ताइवान के रक्षा क्षेत्र में घुसे हैं।