Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Railway Budget: रेलवे लाइन पर बिजली से चलने वाली ट्रेनों का दायरा बढ़ेगा, राष्ट्रीय रेल योजना 2030 का भी एलान

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान 2021-21 के लिए उन्होंने रेलवे से जुड़े कई एलान किए हैं। सबसे पहले तो उन्होंने 1,10,055 करोड़ रुपये रेलवे के लिए आवंटित किए। इसके अलावा सीतारमण ने रेलवे के लिए रेल योजना 2030 के बारे में भी जानकारी दी। जिसका उद्देश्य मेक इन इंडिया को सक्षम करने के लिए उद्योग के लिए लॉजिस्टिक लागत में कमी लाना बताया गया।

वहीं, उन्होंने इस दौरान बताया कि बिजली से चलने वाली ट्रेनों के लिए दायरा बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बजट भाषण में बताया कि 46 हजार किलोमीटर रेलवे लाइन पर ट्रेनें बिजली से दौड़ेंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि एनआरपी (National Rail Plan) 2023 के ड्राफ्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि देश में सिर्फ एक निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन परियोजना है, जो मुंबई को अहमदाबाद से जोड़ेगी।

रेलवे बजट में उनकी बड़ी बातों में

-46 हजार किलोमीट की रेलवे लाइन पर ट्रेनें बिजली से दौड़ेंगी।

-पर्यटन वाले रेलवे ट्रैक पर नए और आधुनिक कोच लाए जाएंगे।

-चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण के लिए 63 हजार करोड़ आवंटित किए गए हैं।

-2030 तक नेशनल रेल प्लान तैयार हो सके, उसपर तेजी से काम।

बता दें कि 2017 से पहले आम बजट और रेलवे बजट अलग-अलग पेश किया जाता था, लेकिन अरुण जेटली पहले ऐसे वित्त मंत्री रहे, जिन्होंने आम बजट और रेलवे बजट को संयुक्त रूप से पेश किया। उन्होंने एक फरवरी 2017 को ऐसा किया था। साथ ही दोनों को अलग-अलग पेश ना करते हुए एक ही बजट के समान पेश करने से 92 साल की परंपरा खत्म हुई थी। वहीं, रेलवे बजट के आम बजट में विलय के बाद से कई बड़ी घोषणाएं हुई हैं। इनमें 550 स्टेशनों पर वाईफाई शुरू करने का ऐलान हुआ था। रेलवे ट्रैक के साथ सोलर पॉवर प्लांट लगाए जाने की बात कही गई थी।