Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रेस्टॉरेंट में आग लगाने वाले कुख्यात बदमाश का भाई दो साथियों के साथ गिरफ्तार

जबलपुर। मदनमहल थाना क्षेत्र में लिंक रोड में एक रेस्टॉरेंट में पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले कुख्यात बदमाश के भाई और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित घटना के बाद से फरार थे, जिनपर एसपी ने 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था

पुलिस ने बताया कि आमनपुर निवासी अभिषेक श्रीवास्तव 28 लिंक रोड पर रेस्टॉरेंट संचालित करता है। वहीं रेस्टॉरेंट के उपरी मंजिल में उसका दोस्त राज ठाकुर पार्टी हाल संचालित करता है। 24 दिसंबर 2020 की रात लगभग 10 बजे यादव कॉलोनी निवासी सतीश यादव, नया मोहल्ला निवासी राजा श्रीवास्तव, आगा चौक निवासी अक्षय समुद्रे और पारस बेन रेस्टॉरेंट में खाना खाने पहुंचे और खाने के बाद भी बहुत देर तक बैठे रहे। रेस्टॉरेंट बंद करने का समय हो गया, तो अभिषेक ने सभी को जाने के लिए कहा। इस बात पर सभी ने नाराज होकर धमकी दी कि रेस्टॉरेंट में आग लगा देंगे। ऐसा कहते हुए आरोपित धमकाते हुए चले गए।

25 दिसंबर को अभिषेक अपना रेस्टॉरेंट बंद कर घर की ओर जा रहा था। रात लगभग 12.30 बजे एक मोपेड और बाइक में सतीश यादव, राजा श्रीवास्तव, आयुष समुद्रे, पारस बेन अपने अन्य साथियों के साथ उसके रेस्टॉरेंट आए ओर चेनल गेट को उठाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके अलावा रेस्टॉरेंट के बाहर खड़े वाहनों में पत्थर से हमला कर तोड़फोड़ कर दी। मामले में आरोपित अक्षय समुद्रे, आयुष समुद्रे, पारस बेन और समीर चावड़ा की गिरफ्तारी की गई थी। वहीं सतीश यादव, राजा श्रीवास्तव, कमलेश महोबिया फरार हो गए थे। तीनों आरोपितों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित किया था।

भाई का हुआ एंकाउंटर: आरोपित सतीश यादव कुख्यात बदमाश विजय यादव का भाई है। विजय का एंकाउंटर हो चुका है। जिसके बाद उसका भाई सतीश अपने गिरोह के साथ गैंग संचालित कर रहा है और लोगों से वसूली करता है। वहीं आरोपित के दोनों साथी राजा श्रीवास्तव और कमलेश महोबिया भी गैंगस्टर के साथी है।

कलारी के पास खड़े है आरोपित: कोतवाली सीएसपी दीपक मिश्रा को सूचना मिली कि तीनों फरार आरोपित लिंक रोड स्थित कलारी के पास खड़े है। सूचना पर आरोपितों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।