Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

MiG 21 Crash: मुरार मुक्तिधाम में सैन्य सम्मान के साथ शहीद ग्रुप कैप्टन को दी अंतिम विदाई

ग्वालियर। एयरफाेर्स के मिग-21 बायसन लड़ाकू विमान क्रेश हादसे में शहीद हुए ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता काे आज मुरार मुक्तिधाम में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। नाै वर्षीय पुत्र अतिन ने उनकाे मुखाग्नि दी। इसके पूर्व मुक्तिधाम में एयरफाेर्स के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने पुष्पचक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की।

एयरफाेर्स का मिग-21 बायसन लड़ाकू विमान बीते राेज टेकआफ के दाैरान क्रेश हाे गया था। इस हादसे में विमान में माैजूद ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता शहीद हाे गए थे। सुबह उनकी पार्थिव देह काे महाराजपुरा एयरबेस पर लाया गया, जहां जवानाें ने उनकाे श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद पार्थिव देह काे सैन्य सम्मान के साथ मुरार मुक्तिधाम लाया गया। जहां मुक्तिधाम के द्वार से लेकर सड़क काे पानी से धाेकर पूरी तरह साफ किया गया था। साथ ही गेट काे फूलाें से सजाया गया है। छत्री नंबर आठ पर ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता की पार्थिव देह काे उनके पुत्र नाै वर्षीय अतिन ने मुखाग्नि दी। उनके बडे़ भाई मनीष गुप्ता सहित अन्य स्वजन भी माैजूद थे। शहीद ग्रुप कैप्टन के दाे पुत्र हैं, जिसमें नाै वर्षीय अतिन एवं तीन वर्षीय आद्विक हैं।

सैन्य सम्मान के साथ विदाईः जवानाें ने सशस्त्र सलामी देकर ग्रुप कैप्टन काे अंतिम विदाई दी, वहीं आर्टलरी प्लाटून के सात जवानाें ने बिगुल से मातमी धुन के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पूर्व एयरबेस से शहीद की पार्थिव देह काे खुले ट्रक में लाया गया, जिसे फूलाें से सजाया गया था।

इस तरह हुआ क्रैशः बताया जाता है कि प्रशिक्षण अभ्यास पर जाने से पहले विमान की रिफयूलिंग की गई थी। जैसे ही विमान टेक ऑफ हुआ तो अचानक खराबी आ गई। इस खराबी की वजह से ही विमान में आग लग गई और प्लेन क्रैश हो गया। जिसमें ग्रुप कैप्टन शहीद हो गए।