Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पाकिस्तान में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, 7 शहरों में लॉकडाउन; उड़ानों पर भी बढ़ा प्रतिबंध

लाहौर। पाकिस्तान में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है। देश में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर के बीच पंजाब प्रांत के सात शहरों में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। सोमवार से सातों शहरों में लोगों की आवाजाही समेत कई प्रतिबंध लगू हो जाएंगे। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कारण पिछले साल लगे लॉकडाउन के करीब एक साल बाद फिर से लॉकडाउन लगाया जा रहा है। लाहौर, रावलपिंडी, सरगोधा, फैसलाबाद, मुल्तान, गुजरांवाला और गुजरात के शहरों में दो सप्ताह तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

पंजाब प्रांतीय सरकार द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, लॉकडाउन लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित करेगा। सार्वजनिक या निजी किसी भी स्थान पर सामाजिक, धार्मिक या अन्य उद्देश्यों के लिए सभी प्रकार के समारोहों पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। इस दौरान शादी-पार्टी हॉल और सामुदायिक केंद्र भी बंद रहेंगे। इनडोर और आउटडोर भोजन पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, सिर्फ टेकअवे और होम डिलीवरी की अनुमति होगी।

बयान में यह भी कहा गया है कि पूरे प्रांत में सभी तरह के खेल, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों और कार्यक्रमों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शनिवार को भी पंजाब सरकार ने लाहौर सहित तीन शहरों के 36 और इलाकों में स्मार्ट लॉकडाउन लागू किया है।

उड़ानों पर यात्रा प्रतिबंध 

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच, पाकिस्तान ने उड़ानों पर लगाए गए प्रतिबंधों की अवधि को भी बढ़ा दिया है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) ने शनिवार को एक अधिसूचना में कहा कि प्रतिबंधों को 18 मार्च तक बढ़ाया गया है। सीएए ने 1 मार्च को इनबाउंड उड़ानों, निजी  और चार्टर्ड विमानों के लिए नए नियम लागू किए थे।

कोरोना के मामले 6 लाख के पार

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 6 लाख को पार कर गए हैं। पिछले फरवरी में रिपोर्ट किए जाने के बाद से कोविड-19 संक्रमण13,476 लोगों की जान ले चुका है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 2,338 मामले दर्ज किए गए और 46 मरीजों की बीमारी के कारण मौत हो गई।