Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

चौधरी शुगर मिल मामले में मरयम नवाज की जमानत रद कराने हाईकोर्ट पहुंचा एनएबी

लाहौर। चौधरी शुगर मिल मामले में जमानत पर चल रहीं मरयम नवाज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने उनकी जमानत रद कराने के लिए लाहौर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एनएबी ने कहा है कि इस मामले में सुनवाई के दौरान उपस्थित ना होकर मरयम जांच में बाधा डाल रही हैं।

एनएबी ने आरोप लगाया कि मरयम इस तरह की रणनीति अपनाकर जनता के बीच यह धारणा मजबूत कर रही हैं कि सरकारी जांच एजेंसियां निष्क्रिय हैं। भ्रष्टाचार विरोधी निकाय ने कहा कि जमानत पर रिहा होने के बाद उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ना केवल सरकारी संस्थानों पर हमले जारी रखे बल्कि झूठे आरोप लगाए। इतना ही नहीं वह सरकार विरोधी प्रोपेगेंडा को बढ़ावा देती रहीं।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून समाचार पत्र के मुताबिक मरयम नवाज की जमानत रद करने संबंधी याचिका पर लाहौर हाई कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। हाई कोर्ट ने चौधरी शुगर मिल मामले में चार नवंबर 2019 को मरयम नवाज को जमानत दी थी।