Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद, सीएम बोले- डोंट वरी, मैं हूं ना

भोपाल: मध्य प्रदेश के कई जिलों मे शुक्रवार को भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इस बेमौसमी बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। आलम यह था कि कई जिलों में किसानों की गेंहू की पूरी की पूरी खड़ी फसलें खराब हो गई। वहीं चना, मसूर से लेकर अन्य फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। इस बेमौसमी बारिश के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को किसी तरह से कोई परेशानी लेने से मना किया है। वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने बारिश से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग की है।

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को इंद्र देवता काफी नाराज दिखे। भोपाल, सागर, रीवा, श्योपुर, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, खरगोन, छिंदवाड़ा और दमोह में तेज आंधी के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस बिन मौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया। इसे लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल ने ओलावृष्टि और बारिश से हुए नुकसान का वीडियो ग्राफी से आकलन करने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने का निर्देश जिला कलेक्टरों और कृषि अधिकारियों को दिया है।

वहीं सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि ”किसान भाइयों को मैं कहना चाहता हूं कि वे फिक्र ना करें। मैं किस लिए हूं। परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिनकी फसल बर्बाद हुई है उन्हें  उचित मुआवजा दिया जाएगा।”