Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मध्यप्रदेश में 14 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, पुलिस को 23 साल से हार्डकोर नक्सली की थी तलाश

जबलपुर। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र में मलकुआ के जंगल में सोमवार को पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद हार्डकोर नक्सली श्यामलाल उर्फ मोतीराम सनकू जांगधुर्वे (55) को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस को 23 साल से नक्सली दलम में सक्रिय महाराष्ट्र के इस नक्सली की तलाश थी। इस पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र ने 14 लाख का इनाम रखा गया था और वह करीब 84 वारदातों में शामिल था।

नक्सली श्यामलाल सक्रिय नक्सलियों की सदस्यों की सूची में शामिल 

एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया नक्सली श्यामलाल गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) के ग्राम कटेझरी का निवासी है। वह सक्रिय नक्सलियों की सदस्यों की सूची में शामिल था और हथियार सुधारने के साथ ही नक्सली दलों में नई भर्ती में आने वाले सदस्यों को रास्ते बताने का काम करता था।

पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़

सर्चिंग के दौरान करीब 25-30 पुलिस जवानों का नक्सलियों से सोमवार सुबह सामना हो गया। करीब 25-30 नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस भी आगे बढ़ी। नक्सली ज्यादा देरतक ठहर नहीं सके। आधे से पौन घंटे चली फायरिंग के बाद नक्सली भाग निकले। घेराबंदी कर आगे बढ़ी पुलिस पार्टी ने श्यामलाल को गिरफ्तार कर लिया।

तीन राज्यों में अपराध दर्ज

मध्य प्रदेश : 15

छत्तीसगढ़ : 08

महाराष्ट्र : 61

तीन राज्यों में घोषित इनाम

मध्य प्रदेश : तीन लाख रुपये

छत्तीसगढ़ : पांच लाख रुपये

महाराष्ट्र : छह लाख रुपये।