Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Forbes Billionaire Rankings में फिसलकर तीसरे स्थान पर आए टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क

नई दिल्ली। अमेरिकी दिग्गज इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क  (Elon Musk) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में एक स्थान नीचे खिसक गए हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेर की सूची में एलन मस्क दूसरे स्थान से फिसलकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। अपनी संपत्ति में करीब 6.2 बिलियन डॉलर की गिरावट के कारण मस्क फोर्ब्स बिलिनियर्स रैंकिंग (Forbes billionaire rankings) में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इसके साथ ही फोर्ब्स बिलिनियर्स रैंकिंग में मस्क की जगह फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट ने ले ली है।

फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेर लिस्ट में अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस पहले स्थान पर काबिज हैं। उनकी संपत्ति इस समय 176.6 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया में सबसे अधिक है। लिस्ट में दूसरे स्थान पर 152.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट आ गए हैं। तीसरे स्थान पर 150.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ एलन मस्क है।

इस सूची में चौथे स्थान पर 124.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ बिल गेट्स हैं। इसके बाद 96.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और 96.0 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ वॉरेन बफे छठे स्थान पर हैं। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 84.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 10वें स्थान पर हैं।

यहां आपको बता दें कि फोर्ब्स ​की रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शेयर बाजार खुलने के बाद हर 5 मिनट में अपडेट होती है। इस इंडेक्स से हर रोज पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव की जानकारी मिलती है। एलन मस्क की कंपनियों के शेयरों में गिरावट के कारण उनकी संपत्ति लगातार घट रही है। हाल ही में वे इस लिस्ट में पहले स्थान से फिसलकर दूसरे स्थान पर आए थे।