Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रतलाम जिले में मुट्ठीभर अनाज व पांच रुपये लेने के बाद शुरू हुई किसान महापंचायत

रतलाम। कृषि कानूनों के विरोध में ग्राम डेलनपुर में किसानों के घर से एक मुट्ठी अनाज तथा पांच रुपये झोली में लेने के बाद किसान महापंचायत शुरू हुई। वक्ताओं ने किसानों से दिल्ली की बार्डर पर चल रहे आंदोलन का साथ देने की अपील करते हुए सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। महापंचायत में वक्ताओं व नेताओं के लिए मंच नहीं बनाया गया था। बड़ी संख्या में आये किसान नीचे बैठे थे। उन्हीं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, भारतीय कृषक समाज के अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, हरियाणा के किसान नेता के बीच गुरणाम सिंह चढूनी, डा. अजय बरेला, विधायक कांतिलाल भूरिया, हर्ष विजय गहलोत व मनोज चावला, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यश विक्रांत भूरिया सहित अनेक नेता भी नीचे ही आम जनता के रूप में बैठकर वक्ताओं को सुनते रहे।

वक्ता किसान अरुण यादव, किसान कन्हैयालाल मईड़ा, इरफान जाफरी, बापूसिंह राजपूत, रामचंद दांगी, रामनारायण, अमृतराम पाटीदार( मन्दसौर) आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि कृषि कानून किसान को गुलाम बना देंगे, मंडिया बंद हो जाएगी, मंहगाई बढ़ेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से तीनों कृषि बिलों को वापस लेने की मांग करते हुए किसानों को लागत का डेढ़ गुना मूल्य देने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की भी मांग की। संचालन किसान नेता डीपी धाकड़ व राजेश पुरोहित ने किया।

महापंचायत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा, किसान व कांग्रेस नेता भगवतीलाल पाटीदार, हरिनारायण अरोड़ा, यूसुफ कडपा (जावरा), विनोद मिश्रा, दिनेश शर्मा, शेरू पठान, दिलीप कुमावत, योगेंद्र सोलंकी, निजाम काजी, रानी देवदा, तूफानसिंह सोनगरा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष भरावा ने बताया कि किसानों से एकत्र गेहूं दिल्ली आंदोलन में दिया जाएगा व रुपये राम मंदिर ट्रस्ट में जमा किए जाएंगे।