Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भाई ने फटकारा तो ट्रेन में बैठ निकल पड़ीं सगी नाबालिग बहनें, जागरूक व्यक्ति की सजगता से सकुशल बचीं

भोपाल। मोबाइल फोन पर बात करने के मुद्दे पर बड़े भाई की फटकार से आहत होकर उत्तर प्रदेश से दो सगी बहनें ट्रेन में बैठकर चल दीं। उसी ट्रेन में सफर कर रहे एक जागरुक व्यक्ति ने शंका होने पर किशोरियों के बारे में आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ ने उन्हें भोपाल में रेलवे चाइल्ड लाइन के सिपुर्द कर दिया। काउंसलिंग करने के बाद सोमवार को किशोरियों को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

रेलवे चाइल्ड लाइन से मिली जानकारी के मुताबिक काउंसलिंग में 16-17 साल की किशोरियों ने बताया कि मोबाइल पर बात करने के कारण उनके बड़े भाई ने उन्हें बुरी तरह डांटा था। इससे आहत होकर उन्होंने घर छोड़ने का इरादा कर लिया और बगैर किसी को कुछ बताए ट्रेन में बैठकर निकल पड़ीं। किशोरियों के बताए पते और नंबर के आधार पर उनके परिवार से संपर्क किया गया। पूरा परिवार बेटियों को ढूंढने में लगा था। फोन पर संपर्क करने पर किशोरियों के भाई ने चाइल्ड लाइन को बताया था कि दोनों बहनें मोबाइल पर दिन-रात बात करती थीं। ऐसे में उनके कहीं किसी गलत संगत में पड़ने की आशंका थी। इस वजह से उसने बहनों को फटकार लगाई थी। बड़ा भाई ही उन्हें लेने भोपाल आया था। रेलवे चाइल्ड लाइन ने काउंसलिंग के दौरान किशोरियों को समझाया कि इस तरह का फैसला कर वे किस तरह मुसीबत में भी फंस सकती थीं। समझाइश के बाद किशारियों ने अपनी भूल स्वीकार की और भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं करने का भरोसा भी दिलाया।