Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

फर्श पर चूने से ल‍िखा पत्‍नी के चर‍ित्र पर संदेह, हत्‍या करने के बाद खुद लगा ली फांसी

 शहडोल। जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग ने अपनी अधेड़ पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगा ली। हैरत की बात यह रही कि आत्म हत्या करने से पहले घर के आंगन के फर्श पर चूने से पत्नी के चरित्र संदेह के चलते हत्या का करना लिखा है। साथ ही कुछ लोगो के नाम भी लिखे है । मौके पर पहुंंची धनपुरी पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। पुलिस प्रथमदृष्टया पत्नी पर चरित्र संदेह के चलते हत्या कर आत्महत्या का मामला मान रही है।

धनपुरी थाना क्षेत्र के वार्ड नं 3 आजाद दफाई में रहने वाले 65 वर्षीय गुलाजर अहमद ने अपनी 58 वर्षीय बीमार पत्नी की पहले धारदार हथियार से हत्या कर दी, जिसके बाद घर के आंगन के चूने से पत्नी पर चरित्र संदेह करते हुए कुछ लोगोंं के नाम लिखे और जिसके बाद खुद घर पर फांंसी के फंदे में झूल गया।

इस बात पता उस वक्त लगा जब मृतक की बेटी ने पिता को फोन लगाया लेकिन फोन नही उठाने पर शंका हुई।,जब घर आकर देखा तो अंदर से दरवाजा बंद था । जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंंची धनपुरी पुलिस ने दरवाजा खोलकर जो नजारा देखा उसे देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए। कमरे एक तरफ महिला खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी , तो वही दूसरी तरफ बुजुर्ग का फांसी में झूलता शव मिला ।

इनका कहना है

पुलिस पत्नी की हत्या कर फांसी के फंदे में झूल जाने के कारण आत्महत्या मान रही है । पुलिस और भी अन्य पहलुओं में जांच पड़ताल कर रही है। जिस तरह से बुजुर्ग ने घर के आंगन में चूने से आत्महत्या के पहले जो संदेश लिखा है। उससे यह प्रतीत होता है कि मृतक अपनी पत्नी पर चरित्र संदेह करता था। जिसके कारण हत्या कर खुद आत्म हत्या कर ली है ।

भरत दुबे एसडीओपी धनपुरी