Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

शहर के मंदिरों में चल रहा श्रीमद्भागवत व श्रीराम कथाओं का दौर

भोपाल। राजधानी में इन दिनों धार्मिक कार्यक्रमों की बहार है। एक तरफ श्री दिगंबर व श्वेतांबर जैन समाज के जिनालयों में धार्मिक अनुष्ठान व प्रवचन हो रहे हैं तो दूसरी ओर शहर के अलग-अलग स्थानों पर श्रीमद् भागवत व श्रीराम कथाओं का आयोजन हो रहा है। श्रद्धालु भगवान की भक्ति में लीन हैं। श्रीमद्भागवत कथाओं में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया जा रहा हैं। वहीं नीलबड़, कोलार, अयोध्या बायपास की कई कॉलोनियों में श्रीराम कथाओं आकर श्रद्धालु भगवान राम की भक्ति में लीन दिख रहे हैं। शहर के नीलबड़ इलाके में चल रही श्रीराम चरित मानस के पाचवें दिन पंडित गोविंदजाने ने भगवान श्रीराम के चरित्र का वर्णन किया। श्रद्धालु उनके मुख से श्रीराम चरित मानस कथा सुनकर भगवान की भक्ति में लीन नजर आए। रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामकथा सुनने पहुंच रहे हैं। गोविदजाने श्रीराम कथा में बता रहे हैं कि संसार में विभिन्न् तरीकों से धन कमाकर धनवान इंसान आसानी से बना जा सकता है, लेकिन संसार में कमाए गए इस धन के बल से भजन का बल भारी होता है। धन कमाने के लिए यह अनिवार्य नहीं कि इंसान का मन कैसा है पर भजन का बल इंसान को तभी प्राप्त होता है,जब उसका ह्दय निर्मल एवं मन पावन होता है।

इधर टीटी नगर स्थित मां वैष्णों धाम आदर्श नौ दुर्गा मंदिर में मंगलवार से अखंड रामायण का पाठ शुरू हो गया। बुधवार को भी अखंड रामायण पाठ जारी रहा। मंदिर के व्यवस्थापक चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि महिलाओं ने पाठ किया। शाम को प्रसादी वितरण भी किया जाएगा। उधर करोंद, कोलार में श्रीमद् भागवत कथाएं चल रही हैं, जिसमें कथा वाचक श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को बता रहे हैं।