Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

VI के इस धांसू प्रीपेड प्लान में रोज मिलेगा दोगुना डेटा, किसी भी नेटवर्क पर कर सकेंगे फ्री कॉलिंग

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी VI के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। इनमें सबसे खास 299 रुपये वाला प्लान है, क्योंकि इसमें डबल डेटा ऑफर किया जा रहा है और इसकी कीमत बजट रेंज में है। इस ऑफर के तहत उपभोक्ताओं को रोजाना दो गुना डेटा मिलेगा। साथ ही इस रिचार्ज प्लान में अनिमिटेड कॉलिंग समेत वीकेंड डेटा रोलओवर जैसी सेवाएं भी दी जा रही हैं। आइए जानते हैं

VI का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

वोडाफोन-आइडिया का यह प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में डबल डेटा ऑफर के तहत रोजाना 2GB डेटा के साथ अतिरिक्त 2GB डेटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा उपभोक्ताओं को रिचार्ज प्लान में लाइव टीवी, अनलिमिटेड मूवी और न्यूज आदि का एक्सेस दिया जाएगा।

वोडाफोन-आइडिया के प्लान से जियो के 249 रुपये वाले रिचार्ज पैक को कड़ी टक्कर मिल रही है। जियो के इस पैक की बात करें तो यूजर्स को इसमें प्रतिदिन केवल 2GB डेटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा उपभोक्ताओं को प्लान में जियो ऐप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दी जाएगी। इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

वोडा-आइडिया का 299 रुपये वाला पैक इस समय Airtel के 249 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को कड़ी टक्कर दे रहा है। इस पैक की बात करें तो इसमें प्रतिदिन 1.5GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा प्लान में अमेजन प्राइम वीडियो, विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम की सब्सक्रिप्शन दी जाएगी। इस रिचार्ज प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

Jio और Airtel को लगा झटका

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में 5G नेटवर्क को लेकर बड़ा बयान दिया था। सरकार के मुताबिक देश में इस साल 5G को रोलआउट करना संभव नहीं है। भारत में इसकी शुरुआत साल 2022 के आरंभ में हो सकती है। संसदीय पैनल की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 6 माह के बाद एक अन्य स्पेक्ट्रम नीलामी होनी है। इसके बाद ही भारत में 5G को अगले साल तक रोलआउट किया जा सकेगा।

संसदीय पैनल की रिपोर्ट से Reliance के सीईओ मुकेश अंबानी की योजनाओं को जोरदार झटका लग सकता है। इससे पहले मुकेश अंबानी ने कहा था कि Jio साल 2021 की दूसरी छमाही तक भारत में 5G सर्विस को लॉन्च करेगा। अंबानी के बयान के मुताबिक 5G सर्विस में Jio सबसे आगे रहेगा। वहीं इस साल Airtel की तरफ से भी 5G सर्विस का हैदराबाद में कमर्शियल नेटवर्क पर सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया है। टेलिकॉम कंपनियों Airtel और Jio ने 5G की तैयारी पूरी कर ली है। इन दोनों कंपनियों को बस सरकार की मंजूरी का इंतजार है।