Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बलूचिस्तान: आतंकियों ने की पांच पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या

कराची। बलूचिस्तान (Balochistan) में आतंकियों ने हमला किया जिसमें कम से कम पांच पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई और दो घायल हैं। प्राप्त खबर के अनुसार, संदिग्ध आतंकियों ने बलूचिस्तान प्रांत के दो अलग-अलग इलाके में रिमोट से संचालित बम विस्फोट कर हमला बोला। इस हमले में फ्रंटियर कार्प्स (FC) को निशाना बनाया गया था। क्वेटा (Quetta) और कोहलू (Kohlu) जिले के सुदूर इलाकों में यह हमला हुआ था।

पहला हमला क्वेटा के बाहरी एरिया में हुआ था जहां मोटरसाइकिल में बम लगाया गया था इसमें एक जवान की मौत हो गई वहीं दो अन्य जख्मी हो गए। फ्रंटियर कार्प्स के वाहन के पास ही एक विस्फोट हुआ जो उस वक्त वहां पेट्रोलिंग कर रहे थे। दूसरे हमला कोहलू जिले के सुदूर कहन एरिया में हुआ। आतंकियों ने  FC चेकपोस्ट पर देर रात हमला किया जिसमें चार जवान मारे गए।

अधिकारियों ने बताया कि दूसरा हमला कोहलु जिले के कहान इलाके में हुआ जहां संदिग्ध आतंकवादियों ने फ्रंटियर कोर की जांच चौकी को बृहस्पतिवार देर रात निशाना बनाया और इसमें चार सैनिक मारे गए। उन्होंने बताया, ‘हथियारबंद हमलावरों ने जांच चौकी पर अंधाधुंध फायरिंग की जिसका सैनिकों ने भी जवाब दिया।’

उल्लेखनीय है कि बहुचर्चित चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के केंद्र बलूचिस्तान में आतंकवादी और अलगावादी गतिविधियों में इजाफा हुआ है और हाल के दिनों में यहां सुरक्षा बलों पर हमले बढ़े हैं। 15 फरवरी को भी कच्छ के दूरदराज के इलाके में मौजूद फ्रंटियर कोर की जांच चौकी को निशाना बनाया गया था जिसमें एक सैनिक की मौत हुई थी जबकि अन्य एक घायल हुआ था।