Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ननकाना साहिब की 100वीं वर्षगांठ पर गृह मंत्रालय ने सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्‍तान जानें की अनुमति देने से किया इनकार

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान में सुरक्षा और कोरोना संकट की स्थितियों का हवाला देते हुए वहां गुरुद्वारा जाने के इच्छुक 600 सिख श्रद्धालुओं को अनुमति नहीं दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (Shiromani Gurdwara Prabandhak Committee, SGPC) को एक पत्र में कहा है कि पाकिस्तान में सुरक्षा की स्थिति अभी भी प्रतिकूल बनी हुई है। मौजूदा वक्‍त में पाकिस्‍तान में भारतीय नागरिकों को खतरा है।

मंत्रालय का कहना है कि पाकिस्तान में कोरोना से अब तक पांच लाख लोग संक्रमित हुए हैं। कोविड-19 महामारी से अब तक 10 हजार लोगों की जान गई है। पाकिस्तान में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचा भी पर्याप्‍त नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन्‍हीं वजहों का हवाला देते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (Shiromani Gurdwara Prabandhak Committee, SGPC) को बताया कि यही कारण है कि सरकार ने पाकिस्तान जाने के इच्छुक 600 श्रद्धालुओं के जत्थे को अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।

वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष बीबी जगीर कौर ने कहा कि गृह मंत्रालय ने एसजीपीसी की ओर से पाकिस्तान भेजे जाने वाले जत्थे को स्वीकृति नहीं दी है। इस जत्थे को साका श्री ननकाना साहिब (Saka Nankana Sahib) की 100 वीं वर्षगांठ पर पाकिस्तान जाने की योजना बना रहा था। बीबी जगीर कौर ने कहा कि भारत सरकार ने जत्थे को पाकिस्तान जाने की स्वीकृति न देकर सिखों की धार्मिक भावनाओं को भारी ठेस पहुंचाई है।

जगीर कौर ने कहा कि जत्था पाकिस्तान भेजने के लिए पंजाब सरकार, भारत सरकार और पाकिस्तान सरकार को विधि पूर्व अप्लाई किया गया था। पाकिस्‍तान की सरकार ने 505 श्रद्धालुओं को वीजा दिए हैं। 124 लोगों के वीजा रद किए गए थे। सीधे अप्लाई करने वाले 230 श्रद्धालुओं को भी वीजा दिए गए थे। उल्‍लेखनीय है कि महामारी के कारण मार्च 2020 से ही भारत और पाकिस्तान के बीच यात्रियों का आवागमन और व्यापार सेवा को रोक दिया गया है।