Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बोकारो के कूलिंग पॉन्ड में तैरता हुआ 18 वर्षिय युवक का मिला शव

मानसिक रोग से ग्रसित था युवक हर्षित कुमार सिंघल

बोकारो : झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत हरला थाना इलाके के कूलिंग पौंड नम्बर 02 में आज सुबह एक युवक का तैरता हुआ शव मिला ।पुलिस के अनुसार युवक ने अपनी जान देकर जीवनलीला समाप्त कर ली ।, मृतक की पहचान चास सदर बाजार चौक निवासी पवन सिंघल के 18 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार सिंघल के रूप में की गई हैं ।

पुलिस के अनुसार परिजनों का कहना है कि मृतक पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था, मृतक आज सुबह अपने घर से नाश्ता कर अपनी स्कूटी लेकर निकला कुछ घंटे बाद सूचना मिली कि हर्षित कूलिंग पॉन्ड में कूद गया है। घटना अस्थल से हरला पुलिस को एक स्कूटी भी मिला है।

वही स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से बचाने का प्रयास किया परंतु असफल रहे तो अस्थानिय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित थाने को दी । संबंधित थाने की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।