Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बाइडेन ने जज पद के लिए नामित विजय शंकर का नाम लिया वापस

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बृहस्पतिवार को डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया कोर्ट ऑफ अपील में ‘एसोसिएट जज’ पद के लिए भारतीय-अमेरिकी वकील विजय शंकर का नाम वापस ले लिया। शंकर को इस शीर्ष न्यायिक पद के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव हारने के करीब दो महीने बाद दो जनवरी को नामित किया था।

बाइडेन प्रशासन ने नाम वापस लेने की अधिसूचना सीनेट को भेजी है, जिसमें 30 से अधिक नाम हैं और उनमें से अधिकतर नाम न्यायिक नियुक्ति से संबद्ध है, जिनकी घोषणा पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन ने पिछले महीने की थी। विजय शंकर इस समय न्याय मंत्रालय में अपराध प्रकोष्ठ में वरिष्ठ वाद सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं।