Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

लारी स्थित एसएस डीएवी स्कूल में कराटे का प्रशिक्षण शुरू, 250 बच्चों ने लिया हिस्सा 

लारी स्थित एसएस डीएवी स्कूल में बुधवार से कराटे का प्रशिक्षण शुरू किया गया। इस दौरान विद्यालय 250 बच्चों ने  हिस्सा लिया।

मौके पर मुख्य रूप से मौजूद विद्यालय के निदेशक सुधीर कुमार सोनी ने कहा कि कराटे आत्मरक्षा का प्रतीक है। इसका ज्ञान होना सभी लोगों के लिए जरूरी है। खाशकर बालिकाओं को कराटे जरूर सीखनी चाहिए। ताकि विपरीत परिस्थितियों में इसका सामना करना पड़े। मौके पर उन्होंने सभी बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण देने की बात कही। कराटे के प्रति बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।

प्रशिक्षण का कार्य प्रशिक्षक गौरी शंकर दांगी द्वारा किया जाएगा। वहीं प्राचार्य केपी सिंह ने सभी बच्चों को आशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किये। मौके पर शिक्षक अभिषेक कुमार, सत्येन्द्र कुमार, राजेश कुमार, संजीव कुमार, मुस्कान कुमारी बबीता अग्रवाल सहित विद्यालय के तमाम छात्र छात्राएं मौजूद थे।