Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सेंसेक्स रिकॉर्ड उंचाई पर, 684 अंक बढ़कर 50,506 के स्तर पहुंचा, निफ्टी 14850 के करीब

नई दिल्ली। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार ने नई रिकॉर्ड स्तर को छू लिया। दिन में कारोबार के दौरान 01:32 बजे सेंसेक्स आज एक बार फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स इस दौरान 683.72 अंक बढ़कर 50,506.44 के स्तर पर चला गया। सुबह शुरुआत में सेंसेक्स 450 अंक बढ़कर 50,221 पर और निफ्टी 104 अंक बढ़कर 14,752 पर कारोबार कर रहे थे। निफ्टी भी आज 14754.90 अंक के रिकॉर्ड स्तर को छूने में कामयाब रहा। हालांकि, सुबह 09:19 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 127.12 अंक टूटकर 49,670.60 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30.35 अंक गिरकर 14,617.50 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।

दिन में 01:40 बजे सेंसेक्स के शेयर

सुबह सेंसेक्स के बढ़त वाले शेयरों में DRREDDY, SUNPHARMA, AXISBANK, POWERGRID, TECHM, ONGC, M&M, TITAN, INDUSINDBK, BHARTIARTL, NTPC और ULTRACEMCO के शेयरों में बढ़त रही, जबकि,   KOTAKBANK, SBIN, MARUTI, HDFCBANK और RELIANCE के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। फरवरी में सेंसेक्स दूसरी बार 50 हजार के स्तर को पार किया है। इससे पहले 2 फरवरी को भी इंडेक्स ने कारोबार के दौरान 50,154 को छुआ था।

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, फार्मा, ऑटो, प्राइवेट बैंक, आईटी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मीडिया और रियल्टी शामिल हैं। प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 326.48 अंक ऊपर 50124.20 के स्तर पर और निफ्टी 82.90 अंक ऊपर 14730.80 के स्तर पर था।

Sensex मंगलवार को 1,197.11 अंक की बढ़त के साथ 49,797.11 अंक के स्तर पर पर बंद हुआ। NSE निफ्टी 366.65 अंक के उछाल के साथ 14,647 अंक के स्तर पर बंद हुआ। कल के कारोबार में Sensex पर SBI के शेयरों में सर्वाधिक 7.10 फीसद का उछाल देखने को मिला। पिछले दो दिनों में सेंसेक्स 3,511 अंक चढ़ा। बजट क दिन से शेयर बाजार में लगातार तेजी जारी है। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 751.66 अंक की बढ़त के साथ 49452.27 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 199.40 अंक की तेजी के साथ 14480.60 के स्तर पर खुला था।