Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

फरवरी में बैंक जाने से पहले जान लें कब-कब है छुट्टी, वरना रुक जाएगा आपका काम

नई दिल्ली। हर महीने की तरह फरवरी में भी बैंक कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे। ये बंदी छुट्टियों पर होगी। अगर आपने पहले से प्लान करके रखा है कि फरवरी में किस-किस दिन बैंक का काम काज निपटाएंगे तो बैंक ब्रांच जाने से पहले एक बार फरवरी का हॉलिडे कैलंडर जरूर देख लें। क्योंकि हो सकता है कि जिस दिन आप बैंक जाएं उस दिन बैंक बंद रहे।

फरवरी में बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में उनके त्योहार के आधार पर हैं। फरवरी महीने में बैंक में कोई ज्यादा छुट्टियां नहीं हैं। हम आपको बता रहे हैं कि बैंक में कब कब छुट्टियां हैं। 12 फरवरी को सिक्किम के बैंकों में छुट्टियां है, इस दिन सोनम लोसार के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। 13 फरवरी को महीने का दूसरा शनिवार पड़ रहा है, इसलिए उस दिन भी बैंक बंद रहेंगे। 15 फरवरी को मणिपुर के बैंक बंद रहेंगे क्योंकि लुई नगाई नी के अवसर पर बैंक में छुट्टी है। वसंत पंचमी 16 फरवरी को पड़ रहा है, इस दिन पंजाब, हरियाणा, उड़ीसा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र के बैंक बंद रहेंगे। 20 फरवरी को मिजोरम और अरुणाचल के बैंक बंद रहेंगे। फरवरी 26 को हजरत अली जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के बैंकों में छुट्टी रहेग। वहीं, गुरु रविदास जयंती के मौके पर 27 फरवरी को चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के बैंक बंद रहेंगें।

इस वर्ष करीब 40 दिन बैंको में छुट्टी

1 फरवरी को आम बजट पेश होगा। मार्च में वित्त वर्ष खत्म हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से सालभर की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, इस साल बैंक करीब 40 से ज्यादा दिन बंद रहेंगे। हालांकि, इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं। मालूम हो कि बैंक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं।