Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या हैं भाव

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शनिवार को भी इजाफा दर्ज हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत बढ़ोत्तरी के साथ 85.70 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली में डीजल का भाव बढ़कर 75.88 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई थी। इसी तरह महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार को पेट्रोल की कीमत बढ़त के साथ 92.28 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, यहां डीजल का भाव तेजी के साथ 82.66 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

चेन्नई की बात करें, तो यहां शनिवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 88.29 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल बढ़त के साथ 81.14 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा कोलकाता में शनिवार को पेट्रोल तेजी के साथ 87.11 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 79.48 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

बिहार की राजधानी पटना की बात करें, तो यहां शनिवार को पेट्रोल का भाव बढ़ोत्तरी के साथ 88.20 रुपये प्रति लीटर पर है और डीजल तेजी के साथ 81.03 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल शनिवार को 85.13 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है और डीजल 76.25 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, चंडीगढ़ में शनिवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 82.52 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी तेजी के साथ 75.63 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

नोएडा की बात करें, तो यहां शनिवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 85.21 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है और डीजल बढ़त के साथ 76.33 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा गुरुग्राम में शनिवार को पेट्रोल बढ़ोत्तरी के साथ 83.85 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 76.48 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।