Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अब डोनाल्ड ट्रंप की भाषा बोलने वाली सांसद का ट्विटर अकाउंट बंद

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरह चुनाव में धोखाधड़ी का दावा करने वाली अमेरिका की रिपब्लिकन सांसद मरजोरी टेलर ग्रीन का ट्विटर का अकाउंट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। जार्जिया से सांसद ग्रीन ने ट्विटर पर नस्ली टिप्पणी के साथ ही भड़काने वाले विचार व्यक्त किए थे। ग्रीन ने अपना अकाउंट बंद किए जाने पर ट्विटर की आलोचना करते हुए कहा कि कार्रवाई से पहले उनकी सफाई तक जानने की कोशिश नहीं की गई। 46 वर्षीय महिला उद्यमी और हाल ही में राजनीति में आईं ग्रीन जार्जिया के 14 वें डिस्टि्रक्ट से नवंबर में सांसद चुनी गई हैं। उनके इंटरनेट मीडिया पर अच्छी संख्या में फॉलोअर हैं।

सांसद ग्रीन ने रविवार को स्थानीय चैनल पर दिए गए अपने साक्षात्कार का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था। इसमें चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए नस्ली टिप्पणी और भड़काने वाले विचार व्यक्त किए गए थे। ट्विटर ने इस वीडियो साक्षात्कार को आपत्तिजनक माना और दलील दी कि सांसद ग्रीन के विचार से हिंसा भड़कने की आशंका हो सकती है। इसके बाद उनका अकाउंट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। सांसद ग्रीन की टीम ने बंद अकाउंट का स्क्रीन शॉट शेयर किया है।