Logo
ब्रेकिंग
Jharkhand Election 2024 झारखंड में दो चरणों में होंगे चुनाव, EC ने किया तारीखों का ऐलान, जाने झारखंड... रामगढ़ जिले के 18 साक्षर आरक्षी को एएसआई और दो पदाधिकारी को मिली एसआई में प्रोन्नति अवैध शराब कारोबारियों के गिरोह का पर्दाफाश, नकली शराब, खाली बोतल व स्टिकर बरामद रामगढ़ पुलिस ने 10 दिन के अंदर किया लू*ट कां*ड का पर्दाफाश,तीन गि*रफ्तार फूटबॉल मैदान को सेना के अधिकार से मुक्त करने की मांग, CEO को सौंपा ज्ञापन BFCL कर्मचारियों के बच्चों ने भोजन व प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता जैसे मुद्दों पर किया नाटक मंचन नवरात्र के प्रथम दिन सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने रांची स्थित आवास में की... एटीएम काट कर चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिर*फ्तार, 05 गिरफ्तार पीआईबी रांची द्वारा रामगढ़ कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में 'क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला - वार्तालाप' का... उत्पाद कार्यालय द्वारा चलाया गया सघन छापामारी अभियान

किर्गिस्तान में सदर जापारोवा ने जीता राष्ट्रपति पद का चुनाव

मास्कोः मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान के नए राष्ट्रपति के रूप में राष्ट्रवादी राजनेता सदिर जापारोव निर्वाचित हुए हैं। रविवार को हुए चुनाव में न केवल उन्हें जीत मिली है बल्कि राष्ट्रपति को और शक्तियां देने के लिए संविधान में बदलाव के जनमत संग्रह को भी मंजूरी मिल गई। अक्टूबर में पूर्व राष्ट्रपति के सत्ता से हटने के बाद चुनाव हुए हैं। उन्हें इस पद से हटाने के लिए हुए आंदोलनों के समय राष्ट्रवादी जापारोवा जेल से रिहा हुए थे।

देश में विवादित संसदीय चुनाव के बाद से ही गतिरोध चल रहा था, उस चुनाव में सरकार समर्थित पार्टियों की जीत हुई थी। विपक्षी पार्टियों ने मतों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति सूरोनबई जीनबेकोव को 15 अक्टूबर को पद से हटने पर मजबूर कर दिया था। जापारोवा एक क्षेत्रीय गर्वनर के अपहरण के मामले में दोषी करार दिए गए थे जिसके बाद उन्हें 2017 में जेल की सजा हुई थी। किर्गिस्तान सोवियत संघ के विघटन के बाद अलग देश बना था।