Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

श्री श्री सार्वजनिक शिव पूजा समिति सोसोमली में विराट टुसु प्रदर्शनी सह मेला का आयोजन

राजनगर प्रखंड के केन्डमुंडी पंचायत अंतर्गत सोसोमली हाई स्कूल मैदान में मकर संक्रांति के अवसर पर श्री श्री शिव पूजा समिति की ओर से विराट टुसु मेले का आयोजन किया गया।

बताया जा रहा है सोसोमली हाई स्कूल मैदान (झलकडीह)में टुसु प्रदर्शनी 1995 से सुरु हुई थी और इन 25 वर्षों में यह मेला काफी विख्यात रूप ले चुका है। हालांकि सरायकेला जिले के कई प्रखंडो में टुसु मेला आयोजित की जाती है। लेकिन जिले के राजनगर प्रखंड के सबसे ज्यादा सोसोमली (झलकडीह)में लोगों की भीड़ उमड़ती है।

वहीं रविवार को सोसोमली (झलकडीह)में टुसु मेला सह प्रदर्शनी आयोजित की गई । यहाँ काफ़ी आकर्षक और भव्य टुसु प्रतिमाओं की प्रदर्शनी लगई गई थी।और राजनगर क्षेत्र के अलावा जमशेदपुर तथा उड़ीसा से भी टुसु लाया गया था। जिसे देखने हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। टुसु प्रतियोगिता में तुमूंग की टुसु कमेटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा इस प्रदर्शनी ने आये  टुसु प्रतिभागियों को पुरष्कृत भी किया गया और काफी हर्षोल्लास के साथ अपने टुसु के समक्ष अपने पारम्परिक लोक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को आंनदित किया।वहीं इस पूरे आयोजन में सुधांशु महतो,दिनेश महतो,संजय महतो,श्रीहरि गोप,कान्द्रू महतो, आदि का सराहनीय योगदान रहा।