Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

SBI ने नए साल में मकान खरीदारों को दिया शानदार तोहफा, ब्याज दरों में की भारी कटौती, प्रोसेसिंग फीस पर भी 100% छूट का ऐलान

नई दिल्ली। पब्लिक सेक्टर के देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने नए साल में नया घर लेने की सोच रहे लोगों को जबरदस्त तोहफा दिया है। बैंक ने होम लोन पर ब्याज दरों में 0.30 फीसद की जबरदस्त कटौती की घोषणा की है। इसके साथ बैंक ने प्रोसेसिंग फीस पर 100 फीसद की छूट का ऐलान किया है। बैंक की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि होम फाइनेंस सेक्टर में मार्केट लीडर होने के नाते वह ग्राहकों के सेंटिमेंट को बूस्ट करने के लिए समय-समय पर कदम उठाना जारी रखेगा। बैंक होम लोन पर समय-समय पर विभिन्न तरह के ऑफर की पेशकश करता रहा है।

बैंक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसने अब लोन की राशि और सिबिल स्कोर के आधार पर होम लोन पर ब्याज दरों में और ज्यादा छूट देते हुए अपने पहले से चल रहे ऑफर्स को और आकर्षक बना दिया है। SBI के मुताबिक कर्ज भुगतान का बढ़िया रिकॉर्ड रखने वाले ग्राहकों के लिए बेहतर ब्याज दरों की पेशकश करना अहम है। एसबीआई के होम लोन की ब्याज दरें सिबिल स्कोर से जुड़ी होती हैं और 30 लाख रुपए तक के लोन के लिए यह दर 6.80 फीसद और 30 लाख से ऊपर के कर्ज के लिए ब्याज की दर 6.95 फीसद है। बैंक ने कहा है कि देश के आठ शहरों में पांच करोड़ तक के लिए लोन पर ब्याज में 0.30 फीसद की रियायत उपलब्ध है।

बैंक ने कहा है कि ग्राहक योनो एप या https://homeloans.sbi या फिर www.sbiloansin59minutes.com के जरिए घर बैठे होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इससे ग्राहकों को ब्याज पर 0.05 फीसद तक की अतिरिक्त रियायत मिल जाएगी।