Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने इंदौर में क्रिएटिव कैंपेन लांच, सांसद और कलेक्टर भी रहे मौजूद

इंदौर: इंदौर नगर-निगम ने रविवार को स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए क्रिएटिव कैंपेन की लांचिंग की। इसमें सबसे खास आकर्षण दीदी का कैरेक्टर है, जो शहर में अलग-अलग जगह घूम कर जनता को सफाई और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें सिखाएगा। इसे स्वच्छता दीदी का नाम दिया गया है

इंदौर के पलासिया चौराहा स्थित सेल्फी प्वाइंट पर सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर मनीष सिंह और निगमायुक्त प्रतिभा पाल की मौजूदगी में कैंपेन की लांचिंग की गई। यह कार्यक्रम इंदौरी सुबह की तर्ज पर लांच किया गया। जिसमें उपस्थित महिलाओं युवाओं के साथ इंदौर कलेक्टर, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने एरोबिक्स कर स्वच्छता का पंच लगाने की शपथ ली। इसके साथ ही निगम आगामी स्वच्छता सर्वे के मद्देनजर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पहल करेगा। पहली बार नगर-निगम हिंदी के साथ मालवी बोली का उपयोग भी कर रहा है। निगम द्वारा स्वच्छता पर केंद्रित फोटो वर्क प्रतियोगिता के विजेता फोटोग्राफरों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।