Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

झारखण्ड के बोकारो में आत्मदाह करने आए विस्थापितों को जिला प्रशासन ने समझा-बुझाकर वापस भेजा।

झारखण्ड के बोकारो में आत्मदाह करने आए विस्थापितों को जिला प्रशासन ने समझा-बुझाकर वापस भेजा। मौके पर मजिस्ट्रेट सहित सिटी थाना पुलिस भी मौजूद थे। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी ,एंबुलेंस और वाटर कैनन की भी व्यवस्था जिला प्रशासन की तरफ से की गई थी।

बताते चलें कि बोकारो के विशेष भू अर्जन कार्यालय कैंपों 2 में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत आत्मदाह करने के लिए भारी संख्या में विस्थापित युवक और महिला पहुंचे जहां पहले से ही सिटी थाना पुलिस और पुलिस के जवान मौजूद थे साथ ही मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई थी।

विस्थापितों का कहना है की भू अर्जन कार्यालय में विस्थापितों को जमीन आवंटन करने के नाम पर जमीन का बंदरबांट किया जा रहा है और ऐसे लोगों को जमीन आवंटित की जा रही है। जो कि विस्थापित नहीं है जिसको लेकर विस्थापितों के बीच में आक्रोश है अतः इसकी जांच सीबीआई से कराई जाए, अन्यथा आने वाले समय में विस्थापित आत्मदाह करने के लिए मजबूर हो जाएंगे और सड़क पर उतरने का भी काम करेंगे।