Logo
ब्रेकिंग
आखिर क्यों एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से जाने जाते हैं रामगढ़ के नए थाना प्रभारी प्रमोद सिंह? रामगढ़ पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, बिहार जारही लाखों कि शराब व दो वाहन जप्त भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर से जाने मतदान के अनुभव भाजपा नेता अनिल टाइगर ह*त्या के विरोध में विधानसभा के बाहर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन भाजपा नेता अनिल टाइगर की ह*त्या के विरोध में रांची हुआ बंद, भाजपा नेता प्रतुल शहदेव गिरफ्तार झारखंड का ऐसा मंदिर, जहां महिलाओं के प्रवेश पर हैं रोक भगवान पर चढ़ती है शराब,100 वर्षों से हो रही प... राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में 1152 स्टूडेंट्स को मिला शैक्षणिक प्रमाण पत्र राधा गोविंद विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 9 मार्च को ,1150 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी... अवैध नकली शराब फैक्ट्री हुआ भंडाफोड़, करीब 30 लाख रुपए का अवैध शराब जप्त झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, आजसू ने फुका मुख्यमंत्री का पुतला

कांग्रेसियों ने मोदी सरकार द्वारा संसद से पारित किये गये कानून को काला कानून बताते हुए किया विरोध

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रामगढ़ में किया प्रेस वार्ता

रामगढ़ : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव ने केन्द्र के मोदी सरकार द्वारा संसद से पारित किये गये कानून को काला कानून व किसान विरोधी बताते हुए इसका विरोध करने का निर्णय लिया है।

इसी के तहत विरोध की रणनीति बनाने रामगढ़ पहुंचे कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने
केंद्र सरकार द्वारा पारित कानून का विरोध करने की बात करते हुए पत्रकारों को कहा कि मोदी सरकार ने तीन काले कानून कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य कानून, कृषि कीमत आवश्वासन कानून, कृषि सेवा पर करार कानून के माध्यम से किसान, खेत-मजदूर, छोटे दुकानदार, मंडी मजदूर व कर्मचारियों की आजीविका पर एक क्रूर हमला बोला है। यह किसान, खेत और खलिहान के खिलाफ एक घिनौना षडयंत्र है। भाजपा सरकार तीन काले कानूनों के माध्यम से देश की ‘हरित क्रांति’ को हराने की साजिश कर रही है। देश के अन्नदाता व भाग्यविधाता किसान तथा खेत मजदूर की मेहनत को चंद
पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखने का षडयंत्र किया जा रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि आज देश भर में 62 करोड़ किसान-मजदूर व 250 से अधिक किसान संगठन इन काले कानूनों के खिलाफ
आवाज उठा रहे हैं, पर प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी व उनकी सरकार सब ऐतराज दरकिनार कर देश को
बरगला रहे हैं। अन्नदाता किसान की बात सुनना तो दूर, संसद में उनके नुमाईदो की आवाज को दबाया
जा रहा है और सड़कों पर किसान मजदूरों को लाठियों से पिटवाया जा रहा है। जिसका हमारी पार्टी पुरजोर विरोध करती है और अगर यह कानून वापस नहीं लिया गया तो हम सड़क से सदन तक उग्र आंदोलन करेंगे