Logo
ब्रेकिंग
ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 1 हाईवा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज। जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा "खाना बैंक" इनलैंड पॉवर लिमिटेड ने कई विद्यालय को दिए वॉटर प्यूरीफायर, सेनेटरी पैड व लगाए पौधे Congress प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने किया स्वागत Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी कलर बेल्ट कराटे ग्रेडेशन के दौरान प्रतिभागियों ने कराटे के तकनीकों का प्रदर्शन किया! सांसद मनीष जायसवाल ने मंडईखुर्द वासियों से किया वादा निभाया Royal mens parlour का बरकाकाना मार्केट कांप्लेक्स में हुआ उद्घाटन!

Chitarpur मुस्कुराहटें संस्था ने चित्रकूट पर्वतधाम में कई फलदार व छायादार पौधे लगाए

कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष विवेकानंद व संचालन संस्थापक सदस्य शिवकुमार दांगी ने किया

चितरपुर: मुस्कुराहटें संस्था द्वारा रविवार को चितरपुर के चित्रकूट पर्वतधाम में वन महोत्सव के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष विवेकानंद वर्मा व संचालन संस्थापक सदस्य शिवकुमार दांगी ने किया। इस दौरान संस्था द्वारा पर्वतधाम में दर्जनों पौधे लगाए गए तथा मंदिर समिति के लोगो व ग्रामीणों को पौधों के संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। संस्था के अशोक कुमार ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर सामाजिक कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है।

आस्था के साथ मानव सेवा की अोर लोगों का रुझान बढ़ता है। पर्यावरण संरक्षण एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण विषय है। हम सभी को प्रति वर्ष कम से कम एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के शशिकांत रवि, नवीन कुमार, अशोक कुमार, राज कुमार, ओमप्रकाश महतो, अरुण कुमार, रितिक राज, प्रियांशु प्रसाद, वकील कुमार, दिनेश किशोरिया, राजेश मुंडा, राजदीप चौधरी, लीलेश पटेल, अशोक पटेल, विवेक कुमार सहित कई लोग शामिल थे।