Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा प्रोजेक्ट में पुरातन छात्र सम्मेलन में शामिल हुए छात्र – छात्राएं

https://youtu.be/XH0TMiaz-Uk

सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा प्रोजेक्ट में स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य रूप से मौजूद  विद्यालय प्राचार्य महेंद्र कुमार सिंह , विद्यालय प्रबंध समिति के सह सचिव गोपाल नायक, कोषाध्यक्ष केवल विजय, सदस्या चंद्रावती, उप प्राचार्य अनिल कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

मौके पर प्राचार्य ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओ के योगदान को अहम बताया। कहा कि पूर्व छात्र विद्यालय से प्राप्त शिक्षा संस्कार को जीवन मे उतारकर समाज एवं राष्ट्र को एक नई दिशा दें। सम्मेलन में कुल 52 पुरातन भैया/बहन उपस्थित हुए।

इस दौरान पूर्व छात्र परिषद का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष विजय कुमार, उपाध्यक्ष निधि कुमारी, सचिव शिव कुमार दांगी, सह सचिव कुमारी सुधा को बनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में परमानंद चौधरी, रामनरेश सिंह, कैलाश शर्मा, शम्मी राज, ललिता गिरी, रानी कुमारी आदि का योगदान रहा।

रजरप्पा से प्रिंस वर्मा की रिपोर्ट