Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Bokaro गोमिया में पोकलेन जलाने के मामले में पूर्व कर्मचारी हि निकला आरोपी, गिरफ्तार

एसपी चंदन कुमार ने मामले का किया खुलासा

बोकारो : बोकारो जिले के गोमिया में पोकलेन मशीन को जलाने व हाइवा मशीन को क्षतिग्रस्त करने के मामले का खुलासा हो गया, मामले को लेकर एसपी चंदन कुमार झा ने पीसी कर घटना के बाबत विस्तृत जानकारी दी; घटना का खुलासा करते हुए एसपी ने नक्सली घटना से किया इंकार; एसपी के अनुसार कम्पनी के पूर्व कर्मी रामलाल मुर्मू ने घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है; उक्त घटना में प्रयुक्त हथौड़ा को बरामद कर जप्त किया गया।

कर्मी रामलाल मुर्मू को नौकरी से निकालने को लेकर कर्मी में गुस्सा था; अपनी रंजिश को लेकर दो जून की रात्रि में उसने घटना को अंजाम दिया था;

नौकरी से हटाए जाने के कारण रंजिश के तहत उसने घटना को अंजाम दिया

बोकारो पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने बताया की 3 जून 2020 को एमपीसीएल करण इंटरप्राइजेज के सुपरवाइजर सुरेश महतो ने गोमिया थाना में शिकायत दर्ज कराई थी की अज्ञात अपराधियों द्वारा उनकी कंपनी की हाईवा को क्षतिग्रस्त किया गया एवं पोकलेन मशीन में आग लगा दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तहकीकात के दौरान अभियुक्त रामलाल मुर्मू को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। मुर्मू ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि कंपनी के नौकरी से हटाए जाने को लेकर काफी क्रोधित था । 02 जून 2020 को रात्रि 10:30 बजे काशी टाड स्थित पुल संख्या 148 के पास रेलवे लाइन पार करने के दौरान वहां तैनात गार्ड ने उसके साथ गाली गलौज की. जिससे वह क्रोधित होकर वहां खड़ी हाईवा को पत्थर मार कर एवं लोहे के हथौड़े से क्षतिग्रस्त कर दिया. मौका पाकर काशी टाड के समीप पोकलेन मशीन को आग लगा दिया । पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है।