Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी विधायक पहुंचे रजरप्पा, किया पूजा अर्चना, दिया 11 बकरों की बलि

झारखंड के पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी विधायक अमर बावरी शनिवार को अपने सैकड़ो समर्थकों  के साथ रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने मां छिन्नमस्तिका की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने 11 बकरों की बलि भी दिए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव जीतने की मां से मन्नत मांगी थी, इसी को लेकर यहां आए थे।

मां से चंदनकियारी सहित झारखंड की सुख समृद्धि की कामना किया हूं। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के समय महागठबंधन ने युवाओं, महिलाओं एवं गरीबों के लिए जो वायदे किये थे, विपक्ष के नाते सरकार से उन वायदे को पूरा करने की मांग करूँगा। सड़क से सदन तक वायदे पूरा करवाने के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। इससे पूर्व उनके यहां पहुंचने पर उनका स्वागत भाजपा के युवा नेता राजीव जायसवाल द्वारा बुके देकर किया गया। मौके पर अश्विनी पांडे,  बबली सिहं, आशिष अग्रवाल, राहूल पासवान, छोटू केवट, कृष्णा केवट, बालेश्वर महतो सहित कई मौजूद थे।