Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दक्षिण कश्मीर के सुगू शोपियां में मुठभेड़ जारी, अभी तक 4 आतंकी मारे गए

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के जिला शोपियां में सुबह करीब 5 बजे से जारी मुठभेड़ में अब तक सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। शोपियां के सुगू इलाके में अभी भी मुठभेड़ जारी है। पिछले चार दिनों के भीतर सुरक्षाबलों ने शाेपियां में ही अब तक 13 आतंकियों को मार गिराया है। आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक इनकी पहचान नहीं की गइ है। आॅपरेशन अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि अभी भी दो-तीन आतंकी गांव में घिरे हुए हैं।

पुलिस को आज सुबह विश्वसनीय सूत्रों से शोपियां के सुगू गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। बिना समय गवाएं जम्मू-कश्मीर पुलिस, 44 आरआर और सीआरपीएफ गांव में पहुंच गइ आैर उन्होंने घेराबंदी शुरू कर दी। आतंकियों की तलाश के लिए जैसे ही सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। शोपियां जिले में इस सप्ताह ये तीसरी मुठभेड़ हो रही है। बीती दो मुठभेड़ों में 9 आतंकी मारे जा चुके हैं।

जारी मुठभेड़ में अभी तक चार आतंकियों के मारे जाने की सूचना है जबकि दो से तीन आतंकी अभी भी छिपे हुए है। पुलिस का कहना है कि आॅपरेशन समाप्त होने के बाद ही आतंकियों की पहचान की जाएगी।

बता दें कि बीते एक सप्ताह में शोपियां जिले में यह तीसरी मुठभेड़ है। जिले में पिछली दो मुठभेड़ों में 9 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक इनमें से तीन कमांडर थे, जो हिजबुल मुजाहिद्दीन संगठन के थे।दूसरी तरफ कश्मीर में आतंकियों के सफाए से पाकिस्तान बौखला गया है। शोपियां जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया था। उससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था। रविवार को आतंकियों के खिलाफ इस साल के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें एक साथ पांच आतंकी मारे गए थे।

बता दें कि बीते दिनों हुई शोपियां मुठभेड़ को लेकर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा था कि हाल के अभियानों में हिजबुल मुजाहिदीन के 9 आतंकवादी मारे गए हैं। पिछले दो हफ्तों में, 9 बड़े ऑपरेशन किए गए, जिसमें 22 आतंकवादियों का खात्मा किया गया है। इनमें आतंकी संगठनों के छह शीर्ष कमांडर शामिल हैं।

वहीं, सीमा पार घुसपैठ की फिराक में बैठे आतंकियों की संख्या के बारे में उन्होंने कहा कि यह संख्या 150-250 है। इसमें 150 आतंकी जम्मू संभाग में और 125 आतंकी कश्मीर संभाग में घुसपैठ करने की फिराक में हैं। पुंछ LoC पर भारतीय जवानों ने लंग्योट इलाके में 3 घुसपैठिए मार गिराए।