Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

‘MS Dhoni मैच फिनिशर के तौर पर ऐसे खेलते हैं, जैसे उनके लिए नतीजा मायने नहीं रखता’

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और नेशनल क्रिकेट एकेडमी के मुखिया राहुल द्रविड़ ने दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी की तारीफ की है। द्रविड़ ने एक मैच के बैकएंड के दौरान एमएस धौनी की बल्लेबाजी की प्रशंसा करते हुए कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज धौनी अक्सर मैच के आखिर में खेलते थे जैसे कि परिणाम वास्तव में उनके लिए मायने नहीं रखता।

द्रविड़ ने यह भी कहा कि दबाव भरी स्थितियों में, परिणामों की चिंता न करना खिलाड़ियों को खुद में सर्वश्रेष्ठ लाने में मदद कर सकता है। ईएसपीएन क्रिकइंफो के वीडियोकास्ट में संजय मांजरेकर से बात करते हुए द्रविड़ ने कहा है, “आप एमएस धौनी को मैच के आखिर के पलों के दौरान खेलते हुए देखते हैं जब वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर थे, आपको हमेशा ऐसा लगता था कि वह टीम के लिए वास्तव में कुछ महत्वपूर्ण कर रहा है, लेकिन वह इसे ऐसे खेल रहे होते हैं जैसे परिणाम उनके लिए वास्तव में मायने नहीं रखता।”

उन्होंने कहा है, “मुझे लगता है कि या तो आपको पास वो चीज होना चाहिए या फिर आपको इसके लिए प्रशिक्षित होने की आवश्यकता है। यह एक ऐसी प्रतिभा है, जो मुझमें कभी नहीं रही। किसी भी निर्णय के परिणाम मेरे लिए मायने रखते हैं। एमएस धौनी से यह पूछना दिलचस्प होगा कि यह कुछ ऐसा है जो उनके करियर में स्वाभाविक रूप से आया है या उन्होंने इस पर काम किया है।

साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले धौनी ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के छठे मैच में 148 रन ठोककर खुद को साबित किया था। वह दुनिया के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आइसीसी की सभी बड़ी ट्रॉफी जीती हैं, जिनमें टी20 वर्ल्ड कप,वनडे वर्ल्ड कप और आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने आइसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बनने का गौरव भी हासिल किया था।