Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

शि‍वराज ने कमलनाथ पर किया करारा प्रहार, कहा- सचिवालय को बना दिया था दलालों का अड्डा

इंदौर : कमल नाथ ने भोपाल के सचिवालय को दलालों को अड्डा बना दिया था। हमने सरकार नहीं गिराई, कांग्रेस के मित्रों ने ही तय किया कि सरकार नहीं चलाएंगे, क्योंकि वे मध्य प्रदेश बर्बाद नहीं होने देना चाहते थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने यह आरोप लगाए

कोरेाना संक्रमण  को लेकर कमल नाथ सरकार ने कोई तैयारी नहीं की

इंदौर में पत्रकार वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि फरवरी में इंदौर में कोराना संक्रमण आ चुका था, लेकिन तत्कालीन सरकार ने इसके लिए तैयारी नहीं की। इसलिए स्थिति बिगड़ी। मुख्यमंत्री जब ये बात कह रहे थे, बीती सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे तुलसी सिलावट शिवराज के मंत्री के रूप में उनके पास बैठे थे। चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने ही पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को सबक सिखाया। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे लोकप्रिय नेता का अपमान किया और कह दिया कि सड़क पर उतरना है तो उतर जाएं।

मप्र के मुख्यमंत्री ने लगाया आरोप, कहा- कांग्रेस के मित्रों ने ही गिराई सरकार

इसके बाद कमल नाथ के पैरों के नीचे से कब जमीन खिसक गई, उन्हें पता भी नहीं चला। दिग्विजय सिंह ने उन्हें धोखे में रखा। कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इंदौर और प्रदेश में स्थिति अब नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि प्रदेश की आर्थिक सेहत खराब है। उन्होंने कहा कि अप्रैल-मई में ही सरकार को 26 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। पहले से प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।