Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

BJP को झटका, सिंधिया की वजह से एक और नेता ने छोड़ी पार्टी, आज होंगे कांग्रेस में शामिल

ग्वालियर: पूर्व सासंद प्रेमचंद गुड्डू के बाद पूर्व मंत्री बालेंद्र शुक्ला ने भी बीजेपी को अलविदा कह दिया है। उपचुनाव से पहले भाजपा को यह ग्वालियर चंबल संभाग से बड़ा झटका माना जा रहा है। वे कांग्रेस में वापसी करेंगे। बालेंदु शुक्ला आज दोपहर 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर कांग्रेस की पुनः सदस्यता लेंगे। बताया जा रहा है कि बीजेपी में काफी समय से उपेक्षा का शिकार हो रहे थे। पार्टी में सम्मान नहीं मिलने से बालेंदु शुक्ला लंबे समय से नाराज चल रहे थे। प्रेमचंद गुड्डू की तरह इन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया की वजह से पार्टी छोड़ कांग्रेस में आने का मन बनाया है।

गौरतलब है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार में पीएचई मंत्री रहे बालेंदु शुक्ला माधव राव सिंधिया के करीबी रहे हैं। उनका सिंधिया परिवार के साथ पारिवारिक रिश्ता रहा है। लेकिन माधव राव सिंधिया के निधन के बाद उनका महल से रिश्ता धीरे धीरे कम होता चला गया और फिर एक दिन उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस छोड़ दी। अब जब सिंधिया ने बीजेपी ज्वायंन कर ली तो बालेंदु शुक्ल भाजपा में एक बार फिर से अलग पड़ गए। यही वजह है कि उन्होंने कांग्रेस में घर वापसी का मन बनाया।

आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए बीजेपी छोड़ कर की कांग्रेस में वापसी की थी। क्योकि ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होते ही गुड्डू ने सिंधिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और लगातार बयानबाज़ी करने लगे। जिसके बाद बीजेपी ने गुड्डू को नोटिस भेज जवाब मांगा था। जवाब ना मिलने पर बीजेपी ने गुड्डू को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वांयन कर ली थी।