Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सोने की कीमतों में आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए भाव

नई दिल्ली। सोने-चांदी के वायदा भाव में शुक्रवार को अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 0.69 फीसद या 321 रुपये की गिरावट के साथ 46,375 रुपये  प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 0.69 फीसद या 322 रुपये की गिरावट के साथ 46,492 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। गौरतलब है कि गुरुवार को दिल्ली में सोने का हाजिर भाव 47,185 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। सोने की वैश्विक हाजिर और वायदा कीमतों में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिल रही है।

चांदी की बात करें, तो एमसीएक्स पर तीन जुलाई 2020 की चांदी का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 0.88 फीसद या 428 रुपये की गिरावट के साथ 48,383 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। गौरतलब है कि गुरुवार को दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 542 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 49,558 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शुक्रवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.62 फीसद या 10.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1716.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, इस समय सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.22 फीसद या 3.85 डॉलर की गिरावट के साथ 1,710.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वैश्विक स्तर पर शुक्रवार सुबह चांदी की वायदा कीमत 0.53 फीसद या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 17.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव शुक्रवार सुबह 0.05 फीसद या 0.01 डॉलर की बढ़त के साथ 17.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।