Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारतीयों के लिए खुशखबरी, पेट्रोल 2.69 रुपए हुआ सस्ता

कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में कच्चे तेल के दामों में भारी कमी आने के कारण पेट्रोल और डीजल के दामों पर भी इसका असर पड़ा है। होली के बाद बुधवार को दिल्लीवालों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल के 2 रुपए 69 पैसे सस्ता हुआ इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 70.29 रुपए हुए। वहीं डीजल 2 रुपए 33 पैसे सस्ता हुआ है और यह अब  63.01 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 1.15 रुपए तो डीजल के दामों में 1.02 रुपए की कटौती की गई थी। बता दें सऊदी अरब और रूस के बीच तेल बाजार में कीमत युद्ध (मूल्य घटाने की होड़) छिड़ने से सोमवार को कच्चा तेल अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार में 31 प्रतिशत तक टूट गया था।

दोनों के बीच छिड़े कीमत युद्ध का भारत को वित्तीय लाभ हो सकता है क्योंकि देश पेट्रोलियम ईंधन के लिए बड़ी सीमा तक आयात पर निर्भर करता है।

शहर पेट्रोल दाम डीजल दाम
दिल्ली 70.29  63.01
मुंबई 75.99 65.97
चेन्नई 73.02 66.48
चंडीगढ़ 66.48 59.99
कोलकाता 72.98 65.34