Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मोतिहारी में होली मिलन समारोह सह महामूर्ख सम्मेलन का हुआ आयोजन।

फगुआ के गाने पर लोग हुए झूमने पर मजबूर।

मोतिहारी शहर में हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी आर्षविधा शिक्षण सेवा संस्थान द्बारा होली मिलन समारोह सह महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया। आर्षविधा शिक्षण संस्थान के प्रार्चाय सुशील कुमार पांडेय ने अपने उदबोधन मे कहा कि सनातन धर्म में होली की परंपराएं अनुपम है।यह आपसी प्रेम मिलन ,सौहार्द एकता, समानता एवं मनो विकारों से मुक्ति का पर्व है।

हास्य विनोद एवं मनोविकारों से मुक्ति का पर्व है हास्य विनोद के वातावरण में सामान्य व्यवहार में प्रति बंधित शब्दों के प्रयोग से भी बुरा न मानने की परम्परा है।श्री पाण्डेय ने आगे कहा कि होली बसन्त ऋतु में जहाँ प्रकृति रंगीन नजर आती है, वहीं मनुष्य के हदय एवं उल्लास की रंगीनियां उत्पन्न होती है।यह पर्व समानता एवं भाईचारे का सन्देश देता है।इधर पूरा शिक्षण संस्थान मे होली के गीतों और रंग गुलाल मे डूबे हुए नजर आ रहे थे। होली गीत के लिए मंडली को बुलाया गया था, जो आपने होली के गीत और फगुआ कि भोजपुरी गीत से लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया। समारोह में आगत अतिथियों को विभिन्न उपाधियों से नवाजा गया तथा अबीर ,गुलाल लगाकर एक दुसरे को होली कि शुभकामनाएं दिया।