Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित होंगी चामी मुर्मू

चामी मुर्मू ने ने कहा कि यह सम्मान उन सभी महिलाओं को समर्पित है जो मेरे साथ कदम से कदम बढ़ा कर चले।

राजनगर।  इंदिरा प्रियदर्शिनी वृक्षामित्र से सम्मानित राजनगर की जिला परिषद सदस्य व सहयोगी महिला संस्था की पूर्व सचिव सुश्री चामी मुर्मू को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति पुरस्कार-2019 से सम्मानित किया जाएगा।

सुश्री चामी मुर्मू को महिला सशक्तीकरण की दिशा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार ने नारी शक्ति पुरस्कार-2019 के लिए चयनित किया है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव आशीष श्रीवास्तव ने पत्र भेज कर चामी मुर्मू को अवगत कराया है। उन्हें सात मार्च तक नई दिल्ली के अशोक होटल पहुंचने को कहा गया है। दिल्ली आने जाने का सारा खर्च सरकार वहन करेगी।

ये कहतीं चामी मुर्मू

चामी मुर्मू ने ने कहा कि यह सम्मान उन सभी महिलाओं को समर्पित है जो मेरे साथ कदम से कदम बढ़ा कर चले। क्योंकि अगर महिलाएं मेरी बातों और मेरी प्रयासों को आत्मसात नहीं करती तो महिलाओं को सशक्त करने का बीड़ा अकेले नहीं उठा पाती। आज मेरे सात हजारों महिलाओं की फौज खड़ी है और उनके परिवारों को सबल होता देख मैं खुद को गौरवान्वित महसूस करती हूं।